US से मुंबई लौटीं प्रियंका, भाई ने कुछ इस अंदाज में किया WELCOME

4/23/2017 9:57:06 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी हॉलीवुड फिल्म  'बेवॉच' में व्यस्त है। हाल ही में उनकी फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है।

PunjabKesari

प्रियंका शुक्रवार को यूएस से मुंबई 10 दिन के लिए वापस लौटी हैं। प्रियंका के वॉर्म वेलकम के लिए भाई सिद्धार्थ उन्हें एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रियंका व्हाइट टीशर्ट और कॉटन पेंट पहने सिंपल लुक में नजर आईं।

PunjabKesari

इस दौरान बड़ी संख्या में प्रियंका के फैन्स भी एयरपोर्ट पर उनका वेलकम करने के लिए मौजूद रहे। प्रियंका ने इस वॉर्म वेलकम के लिए ट्वीट कर सभी को थैंक्यू कहा। प्रियंका ने लिखा, "Wherever in the world I go.There is nothing like coming home.thank you to everyone who gave me such a warm welcome as I landed in mumbai ❤"। 

PunjabKesari

बता दें कि 10 दिन के लिए इंडिया आई प्रियंका यहां अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का प्रमोशन करेंगी। जिसके बाद वो वापस यूएस जाकर फिल्म के स्टार ड्वेन जॉनसन और जैक अफ्रॉन के वहां के प्रमोशन इवेंट्स में शामिल होगीं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News