बिना मेकअप जुहू में स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा, मीडिया पर नजर पड़ते ही लगाए गॉगल्स

9/23/2019 7:00:38 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ अक्सर अपने बेहतरीन फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वो हर आउटफिट को बखूबी के साथ कैरी करती हैं। सोशल मीडिया पर उनका लुक सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाता है।

PunjabKesari

हाल ही में एक बार फिर पीसी को जुहू के सनी सुपर साउंड के बाहर स्पॉट किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हुई हैं। 

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक'की प्रमोशन में बिजी हैं।

PunjabKesari

जिसके चलते वो मुंबई में ही हैं। फिल्म की प्रमोशन में बिजी होने के अलावा अक्सर उनको अक्सर हाई प्रोफाइल पार्टियों में भी देखा जाता है। 

PunjabKesari

सामने आईं लेटेस्ट तस्वीरों में प्रियंका leopard प्रिंटेड ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

सनी सुपर साउंड के बाहर आते ही जब देसी गर्ल की नजर मीडिया कैमरा पर पड़ी तो उन्होंने जल्दी से ब्लैक शेड्स लगाए और खूब पोज दिए।

PunjabKesari

कुछ तस्वीरों में वो गाड़ी के अंदर बैठ पोज देते हुए दिख रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूूब वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'देसी गर्ल' की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर इमोशन से भरा है। इस फिल्म के जरिए पीसी 3 साल बाद बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं। फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

PunjabKesari

फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा प्रियंका हाॅलीवुड स्टार मिंडी कलिंग मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में भी नजर आएंगी। इसमें वह पहली बार राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' से प्रेरित है। इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News