ग्लैमरस अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं प्रियंका, मीडिया को यूं दिए पोज

6/14/2019 10:21:48 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने फैशन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वह जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। उनका हर लुक अपने आप में एक ट्रेंड होता है।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

हाल ही में प्रियंका को एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान प्रियंका न्यूड कलर के टॉप और स्कर्ट में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। अपने इस लुक को उन्होंने चेरी लिपस्टिक और ओपेन हेयर के साथ पेयर किया था।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

इस लुक के साथ प्रियंका अपना मंगलसूत्र फ्लाॅन्ट करती दिखीं। प्रियंका ने हमेशा की तरह मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

खबरें हैं कि प्रियंका इंडिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के गानों को शूट करने आई थीं। बीते दिनों ही फिल्म की रैप-अप पार्टी रखी गई थी। अव वह न्यूयाॅर्क यानि अपने ससुराल रवाना हो गईं हैं।   
 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

काम की बात करें प्रियंका जल्द ही 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे।

 

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया और ये आरएसवीपी और रॉय कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

PunjabKesari,प्रियंका चोपड़ा इमेज,प्रियंका चोपड़ा फोटो,प्रियंका चोपड़ा पिक्चर

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News