मेकअप रूम में व्हाइट बाथरोब पहने प्रियंका चोपड़ा ने Met Gala से पहले बेटी के साथ ऐसे स्पेंड किया था क्वालिटी टाइम, निक भी आएं नजर

5/2/2023 1:27:48 PM

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल में मेट गाला में नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनके पति का मेट गाला लुक भी काफी वायरल हो रहा है। 1 मई को आयोजित हुए इस फैशन शो में प्रियंका पति निक जोनास के साथ पहुंची थीं। अब सोशल मीडिया पर प्रियंका के प्री-मेट गाला की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वे अपनी बेटी मालती मैरी जोनास के साथ समय बीताती नजर आ रहीं हैं।

एक्ट्रेस ने ये फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज में प्रियंका और मालती मेकअप रूम में व्हाइट बाथरोब में बैठी मस्ती कर रहीं हैं।

PunjabKesari

रेड कार्पेट पर उतरने से पहले प्रियंका ने पर्दे के पीछे बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी पेट डायना के साथ भी सेल्फी लेते नजर आईं। निक जोनास ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मालती के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की हैं।

PunjabKesari

न्यूयॉर्क सिटी में हुए मेट गाला में कपल ने ब्लैक एंड व्हाइट थीम के आउटफिट पहने थे। प्रियंका ने डीप नेक ऑफ शोल्डर हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था, वहीं निक मैचिंग सूट में डैंशिंग लग रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News