It''s a Baby Girl: प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजी किलकारी,दूसरी बार मां बनी 26 साल की जेठानी सोफी

7/15/2022 7:58:56 AM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के घर हाल ही में बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। प्रियंका की जेठानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर दूसरी बार मां बन गई हैं। 26 साल की सोफी टर्नर ने 14 जून को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

PunjabKesari

इस खुशखबरों को सोफी और जो के करीबी ने शेयर किया। उनके स्पोकपर्सन ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि जो जोनास और सोफी बेटी के आने से बेहद खुश है।

PunjabKesari

 2020 में कपल के घर गूंजी थी किलकारी 

कपल ने 2020 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। सोफी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम विला जोनस है। 

PunjabKesari

सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा के पित निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास के साथ 3 साल डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था। कपल ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी। डेटिंग के सालभर बाद दोनों ने अक्टूबर 2017 में सगाई की थी। हालांकि कपल की शादी प्रियंका-निक की शादी के बाद हुई थी। कपल ने 2019 में लास वेगास में सीक्रेट शादी की थी। फिर दो महीने बाद फ्रांस में दोबारा पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। 

PunjabKesari

सोफी हॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस है। उन्हें खासतौर पर टीवी शो द गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए जाना जाता है। 59 एपिसोड वाले इस शो में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था।सोफी को 8 बार गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए नॉमिनेशन मिला था और इसमें से 3 बार वे अवॉर्ड जीत चुकी है।

PunjabKesari

इताना ही नहीं उन्हें 2016 में बेस्ट ग्लोबल एक्ट्रेस का खिताब भी मिला था। उन्होंने गेम ऑफ थ्रोन्स के अलावा अनादर मी, बरेली लेथल, एक्स-मेन: ऐपोकेलिप्स, जोशी, टाइण फ्रीक, डार्क फोनिक्स जैसी फिल्मों में काम किया है। वे टीवी सीरियलों में भी काम कर चुकी है। फिलहाल वह द स्टेयरकेस में लीड रो प्ले कर रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News