परदेसी गर्ल से फेमस हुईं प्रियंका चोपड़ा ने  रैपर पिटबुल के साथ लगाया देसी तड़का

6/30/2018 4:02:02 PM

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बाॅलीवुड में ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। प्रियंका अमेरिकन रैपर और गीतकार पिटबुल के साथ भी काम कर चुकी हैं। उनका पिटबुल के साथ पहला गाना 'एग्जॉटिक' है। इसे प्रियंका के पहले स्टूडियो एल्बम पर पर प्रदर्शित किया गया था। 9 जुलाई, 2013 को  इंटरस्कोप रिकॉर्ड्स द्वारा गाने को जारी किया गया था। 

 

PunjabKesari

 

 

 

गाने को प्रियंका, पिटबुल और रेडऑन ने लिखा था, जिन्होंने गीत भी बनाया था। इसमें अंग्रेजी और हिंदी दोनों शब्द शामिल हैं। प्रियंका का पहला गाना बहुत शानदार था, वीडियो भी अच्छा था। लेकिन इसमें भारतीय भाव नहीं थे। उस समय प्रियंका ने यह वादा किया था कि उनके अगले गाने में जरूर भारतीय रंग नजर आएगा।

 

PunjabKesari

 

वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी हैं। 

 

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News