दिल्ली के प्रदूषण को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने जताई चिंता, बोली "सांस लेना हो रहा मुश्किल"

11/4/2019 1:45:38 AM

मुंबईः बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा राजधानी दिल्ली में नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। इसी के साथ जैसे कि खबरें चल रही है कि इस समय दिल्ली में प्रदूषण की समस्या चरम पर है।
PunjabKesari
जहां लोग और मीडिया लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं, वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चिंता जताई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Shoot days for #thewhitetiger. It’s so hard to shoot here right now that I can’t even imagine what it must be like to live here under these conditions. We r blessed with air purifiers and masks. Pray for the homeless. Be safe everyone. #airpollution #delhipollution😷 #weneedsolutions #righttobreathe

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Nov 3, 2019 at 8:52am PST

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और आंखों पर चश्मा पहना है। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन।
PunjabKesari
इस शहर में फिलहाल शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा है, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में यहां रह कैसे रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।'
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News