प्रियंका चोपड़ा बोली "लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल है क्योंकि..."

11/3/2019 11:40:12 PM

मुंबईः बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।जैसे कि आप जानते ही होंगे कि प्रियंका फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं। प्रियंका का नया वीडियाो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो लड़कियों के लिए एक खास मैसेज दे रही हैं। 
PunjabKesari
इस वीडियो में प्रियंका कहती नजर आ रही हैं कि किसी भी लड़की को क्वीन बनने के लिए किंग की जरूरत नहीं है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

An inspiring, heart-warming story of changing the world and creating your own destiny...join our sisterhood with Elsa & Anna #Frozen2 in cinemas November 22 @disneyfilmsindia #FrozenSisters #GirlsForGirls @parineetichopra

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Oct 31, 2019 at 11:30pm PDT

वीडियो की शुरुआत में प्रियंका ने कहा,‘‘कहते हैं लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल है, बिल्कुल सच कहा है क्योंकि जितना लोगों ने हमें समझा है, हम उससे बहुत आगे निकल चुके हैं। हमें क्वीन बनने के लिए किंग की कोई जरूरत नहीं, हम अपना रास्ता खुद बनाते हैं वो भी अपने ही स्टाइल में।'' 
PunjabKesari
प्रियंका ने कहा,‘‘तारे तोड़कर मत लाना हमारे लिए, वो तो खुद हमें ढूंढते हुए चले आएंगे। हमें किसी और की स्टोरी का हिस्सा नहीं बनना, हम अपनी स्टोरी खुद लिखते हैं। जमाना बदल रहा है और कहानी भी।'' 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News