'बिग बॉस' में प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल लगाएगी हुस्न का तड़का

8/5/2017 4:12:27 PM

मुंबई:. टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। हाल ही में शो का 11वां सीजन जल्द ही शुरु होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट को लेकर काफी चर्चा हैं।  इसी बीच खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा के जैसे दिखने वाली नवप्रीत बंगा भी इस सीजन में कॉमनर्स के तौर पर एंट्री कर रही हैं। वो अक्सर प्रियंका के लुक्स को कॉपी कर फोटोज शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari

कैनेडियन बेस्ड नवप्रीत बंगा फिटनेस ट्रेनर के साथ-साथ यू-ट्यूबर और वीडियो ब्लॉगर हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari
नवप्रीत का सोशल मीडिया अकाउंट प्रियंका के अलग-अलग लुक्स को फॉलो करने वालीं फोटोज से भरा हुआ है। 

PunjabKesari
 
इन फोटो में कहीं वो 'बाजीराव मस्तानी' की काशीबाई बनी हैं तो कहीं उन्हें प्रियंका के 'क्वांटिको' लुक में देखा जा सकता है। ‘बिग बॉस-11’ के लिए नवप्रीत के अलावा कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इन कंटेस्टेंट में अंचित कौर, नंदीश संधू, रिया सेन, अभिषेक मलिक, मिष्टी चक्रवर्ती, मोहित मल्होत्रा, नवनीत कौर ढिल्लन और जोया अफरोज शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News