परिणीति की सगाई अटैंड करने के लिए भारत लौटीं बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरें
5/13/2023 10:24:29 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस वक्त बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की दुनिया के सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं। आज यह कपल अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के बीच सगाई करने जा रहा है। कपल की इंगेजमेंट के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। वहीं बहन की सगाई अटैंड करने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इंडिया आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। एक ब्लॉगर ने प्रियंका चोपड़ा को लंदन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सामने आई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बालों पर ब्लैक कैप और हुडी-ट्राउजर में नजर आ रही हैं। फैंस कपल की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को शाम 5:00 बजे से शुरू की जाएगी।
खबरें हैं कि परिणीति अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा का आउटफिट पहनने जा रही हैं। वहीं, राघव चड्ढा का आउटफिट डिजाइनर और उनके मामा पवन सचदेवा डिजाइन कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर इन 3 शुभ योगों में दान-पुण्य करने से होगी धन की प्राप्ति

मोदी, बाइडन की यात्राओं के दौरान ‘शांति, समृद्धि, पृथ्वी और जन’ पर केंद्रित रहेगी वार्ता

Nirjala Ekadashi पर इन 5 उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, होगी धन की बरसात

यात्रियाें की बढ़ती संख्या के चलते रेलवे ने चलाई 4 समर स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या रहेगा इनका शेड्यूल