ढलते सूरज के सामने पति निक की बाहों में खोईं प्रियंका, वीडियो में दिखा रोमांटिक अंदाज

7/7/2019 3:16:02 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती है। प्रियंका को कई बार पति निक के साथ देखा गया है। हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है। इसम वीडियो में प्रियंका और निक का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इसमें प्रियंका निक की बाहों में पूरी तरह से खोई हुई हैं। ढलते सूरज के सामने पीसी पति निक की बाहों में खोई हुई नजर आ रही है। इस समय कपल का रोमांटिक अंदाज देखने लायक है। इनकी ये वीडियो इटली की है। 

 

PunjabKesari


निक और प्रियंका के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका, बॉलीवुड में डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वे हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं। वहीं निक जोनस अपनी फिल्म 'जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल' और 'मिडवे' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा वे जल्द ही अपने भाईयों के साथ म्यूजिक टूर पर भी जाने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

🇮🇹 + ❤️

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News