बर्थडे से पहले न्यूयॉर्क की सड़कों पर छाईं प्रियंका, लेदर ड्रेस में दिखा Swag Look

7/17/2019 6:01:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 17 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इन दिनों वो पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में हैं। आए दिन कपल की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर

हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर ब्लैक कलर की लेदर ड्रेस में बारिश एंजॉय करती हुई नजर आईं। प्रियंका का यह लुक देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनकी यह ड्रेस Ralph Lauren ब्रांड की है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने हाई बन बनाया हुआ था और साथ में राउंड ब्लैक ग्लासेज लगाए हुए थे।

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर

इसके अलावा उन्होंने डार्क रेड कलर की लिपशेड लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार-चांद लगा रही थी। फुटवियर में उन्होंने पोइंटेड टॉय हील्स पहनी थी।

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर

हाथ में छाता कपड़े हुए उन्होंने पैपराजी को खिलखिलाते हुए पोज दिए। देसी गर्ल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर

बता दें कि प्रियंका अपनी तस्वीरों को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वो जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। वहां अक्सर उनको पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। चाहे कैजुअल लुक की बात की जाए या पार्टी लुक की हर मौके पर वह अपने स्टाइल के कारण छा जाती हैं। ये ही वजह है कि उन्हें स्टाइल आइकन कहा जाता है। 

PunjabKesari, प्रियंका चोपडा़ इमेज, प्रियंका चोपडा़ फोटो, प्रियंका चोपडा़ पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका शोनाली बॉस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड स्टार मिंडी कलिंग के साथ एक हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में काम कर रही हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News