मास्क लगाकर पॉल्यूशन से बचने की सलाह देने पर ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स बोले-'सिगरेट का धुआं....

11/5/2019 9:32:01 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव हैं। रविवार को प्रियंका ने एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में वह मास्क लगाए नजर आ रही हैं। दरअसल, दिल्ली में इन दिनों बहुत प्रदूषण फैला हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर पोस्ट करके प्रदूषण पर चिंता जताई थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'द व्हाइट टाइगर के शूट के दिन।

PunjabKesari

इस शहर में फिलहाल शूटिंग करना बहुत मुश्किल हो रहा है, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इन हालातों में यहां रह कैसे रह रहे हैं। शुक्र है कि हमारे पास एयर प्यूरीफायर और मास्क जैसी सुविधा है। गरीबों और बेघरों के लिए दुआ करें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।

PunjabKesari

 

वहीं अब इस तस्वीर की वजह से पीसी एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट कई तरह के कमेंट किए।  लोग उन्हें बीते दिनों की याद दिलाते हुए सिगरेट नहीं पीने की सलाह दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

एक यूजर ने लिखा- सिगरेट पीने में दिक्कत नहीं होती है पॉलुशन से परेशानी है। दूसरे ने लिखा- विदेश में सिगरेट पीते समय कुछ नहीं होता, डबल फेस। एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा- आप जो सिगरेट पीती हैं वो आपको नहीं मारेगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अपनी शादी पर पटाखें क्यों फोड़े वो भी प्रदूषण फैलाते है। 

PunjabKesari

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले प्रियंका की एक सिगरेट पीते हुए फोटो वायरल हुई थी, जिस पर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था।

PunjabKesari

इसके अलावा जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई में उनकी शादी के दौरान भी आतिशबाजी करने पर लोगों ने प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था।

PunjabKesari

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो पीसी की फिल्म फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके अलावा उनके पास हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। वहीं खबरे हैं पीसी संजय लीला भंसाली की अपमिंग फिल्म बैजू बावरा में रणवीर सिंह के साथ दिख सकती हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News