फिल्म ''सिटाडेल'' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा,खून से लथपथ तस्वीर हुई वायरल

8/28/2021 10:00:46 AM

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी दमदार एक्टिंग के झंडे गाढ़ चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  इन दिनों फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को शेयर भी करती हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है।

PunjabKesari

प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। इसमें उनके चहरे पर मिट्टी लगी हुई है और जबकि दूसरी तस्वीर में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। पहली तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'क्या असली और क्या नहीं है।' दूसरी तस्वीर में उन्होंने बताया कि आईब्रो पर लगी चोट असली है और माथे पर लगी चोट नकली है।

PunjabKesari

तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उनके फैंस उन्हें उनका ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी परेशान भी हो गए हैं।

PunjabKesari

फिल्म की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में वह रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो के साथ नजर आएंगी।

PunjabKesari

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो प्रियंका को जल्द ही टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7'  में भी देखा जा सकता है। प्रियंका  कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News