नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘फायरब्रांड’, इस दिन होगी रिलीज

2/6/2019 7:50:47 PM

मुंबईः बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी धाक जमानें वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी सुर्खियों में है। जहां एक तरफ बॉलीवुड में प्रियंका ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड में अपने ग्लैमर के जलवें बिखेर रही हैं। इसी के साथ प्रियंका के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है कि उनकी मराठी फिल्म ‘फायरब्रांड’ का 22 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने एक बयान में बताया कि नेटफ्लिक्स ने मूल रूप से मराठी में बनाई गई पहली फिल्म का लाइसेंस लिया है।
PunjabKesari
इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अरूणा राजे ने किया है। प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने अपने बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के तहत फिल्म का निर्माण किया है।

इस फिल्म में ऊषा जाधव, गिरीश कुलकर्णी, सचिन खेडकर और राजेश्वरी सचदेव ने काम किया है। फिल्म की कहानी समकालीन आधुनिक दौर के रिश्तों की परख और समस्याओं पर आधारित है। प्रियंका और उनकी मां ने डिजिटल माध्यम के लिए यह पहली फिल्म बनाई है। अपनी इस फिल्म को लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट भी शेयर किया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News