प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की ''सिटाडेल'' की शूटिंग, टीम के साथ शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें

12/12/2021 12:59:54 PM

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी थी। अब एक्ट्रेस ने शूटिंग पूरी कर ली है। एक्ट्रेस ने 'सिटाडेल' की टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को जानकारी दी है।

PunjabKesari
तस्वीरों में प्रियंका अलग-अलग कपड़ों में नजर आ रही है। एक्ट्रेस 'सिटाडेल' की टीम के साथ दिखाई दे रही है। सभी मस्ती करते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'यह सिटाडेल का रैपअप है। सबसे इंटेंस टाइम में पूरे साल सबसे इंटेंस काम। यह इतने शानदार लोगों के बिना संभव नहीं हो सकता था। कुछ को आप यहां देख सकते हैं, कुछ को नहीं। यह मुश्किल रहा है, लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो यह  'वर्थ ईट' लगेगा। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें 'सिटाडेल' के लिए प्रियंका ने बहुत मेहनत की है। एक्ट्रेस ने लंदन की कड़ाके की ठंड में शूटिंग की है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'द मैट्रिक्स: रिसरेक्शन्स' में भी नजर आएंगी।

PunjabKesari

ये फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने सितंबर में रिलीज किया था। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Related News

Recommended News