इवेंट में इतना महंगा गाउन पहनकर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, कीमत जान उड़ेंगे होश

2/2/2019 4:02:03 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिन पति निक जोनस के साथ वरी हिल्स में हुए Learning Lab Ventures Winter Gala को अटेंड करने पहुंची। इस दौरान न्यूलीवेड कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। निकयंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दौरान प्रियंका ब्लैक कलर का फुल लेंथ का स्लीवलैस गाउन पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज

ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप और डार्क लिपस्टिक उनके लुक को कंप्लीट कर रही हैं। प्रियंका ने एल साब के 2019 स्प्रिंग आरटीडब्ल्यू कलेक्शन के लिए बेहद महंगी ड्रेस चुनी थी। इस ड्रेस की कीमत 11410 डॉलर्स यानी लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रियंका की इस ड्रेस को सेलेब स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल ने तैयार किया है। वहीं निक की बात करें तो वह इस दौरान ब्लैक और व्हाइट टैक्सिडो पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म  'इज नॉट इट रोमांटिक' में नजर आने वाली हैं जिसमें वह एक योगा टीचर के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म भारत में नेटफ्लिक्स पर 28 फरवरी को औऱ अमेरिका और कनाडा में 13 फरवरी को रिलीज होगी।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज

वहीं प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। फिल्म की आधी शूटिंग प्रियंका ने शादी से पहले खत्म कर ली थी। फिल्म में को प्रियंका के अलावा आदित्य रॉय कपूर संग प्रोड्यूस कर रही हैं।

PunjabKesari, प्रियंका चोपड़ा इमेज, निक जोनस इमेज


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News