बहन की शादी के बीच पूल में बेटी संग उछलती-कूदती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर परिणीति को बधाई
9/25/2023 2:13:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में धूमधाम से हुई। कपल की शादी में बॉलीवुड और राजनीति जगत से कई बड़ी हस्तियां पहुंची, लेकिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं। अपनी बहन की शाद के बीच प्रियंका विदेश में बेटी संग चिल करती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए परिणीति-राघव को शादी की बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूलीवेड परिणीति चोपड़ा के शादी वाले पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी और लिखा- 'मेरा आशीर्वाद'
बहन की शादी के सेलिब्रेशन के बीच प्रियंका विदेश में अपनी बेटी संग पूल में मस्ती करती भी नजर आईं। उन्होंने कुछ घंटे पहले अपनी लाडो संग इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पूल में मालती को अपनी बाहों से उछालती दिख रही हैं।
बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कालेज फ्रेंड्स हैं। हालांकि, उनके प्यार की दास्तां फिल्म 'चमकीला' के सेट पर 2022 में शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान राघव, परिणीति से मिलने गए थे। इसके बाद से ही उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी और अब दोनों शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Fast and festivals of december: इस पखवाड़े के दिन-पर्व-व्रत आदि

आज है देवताओं के कोतवाल श्री भैरवनाथ का जन्म उत्सव, दुष्ट ग्रहों से बचने के लिए करें उपाय और पढ़ें कथा

Kaal Bhairav Jayanti: आज मनचाहे लाभ के लिए प्रीति योग में करें बाबा भैरव की पूजा

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, कांग्रेस शुरु करेगी परिवर्तन यात्रा; अजय राय ने समझाया प्लान