लंदन में परिणीति चोपड़ा ने ली फाइजर वैक्सीन की पहली डोज, बहन प्रियंका बनी फोटोग्राफर

7/15/2021 10:30:08 AM

मुंबई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही है। इस बीच परिणीति ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए फाइजर वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने क्लिक हैं। परिणीति ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
परिणीति ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की है। जिसमें पहली दो तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक टॉप में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और कैप से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। टीका लगवाने के बाद परिणीति अपनी बाजू को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस लाइट स्काईब्लू आउटफिट में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस आराम करती हुई नजर आ रही है।

PunjabKesari

परिणीति हॉट बैग से दर्द को राहत दे रही हैं। परिणीति की ये तस्वीरें उनकी बहन प्रियंका ने क्लिक की है। तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा- 'यहां टीका लगवा लिया है। कुछ फोटोज लिए हैं। फिर सच्‍चाई से सामने हुआ। #Pfizer #London P.S. कॉमेंट्स में वे सभी एक्‍स्‍ट्रा स्‍मार्ट लोग... सेल्फीज उल्‍टी हो जाती हैं। बाएं हाथ में है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो परिणीति की हाल ही में 'संदीप और पिंकी फरार', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'साइना' जैसी फिल्मों में नजर आई। वहीं प्रियंका को आखिरी बार राजकुमार राव के साथ 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। अब प्रियंका 'टेक्‍स्‍ट फॉर यू' और 'मैट्रिक्‍स 4' में दिखाई देंगी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News