फिल्म ''बाजीराव मस्तानी'' के 5 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- काशी की ताकत के अनुभव की यादों...
12/19/2020 12:10:17 PM

मुंबई. फिल्म ''बाजीराव मस्तानी'' को 5 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थी। फिल्म के 5 साल पूरे होने पर प्रियंका ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
प्रियंका ने काशीबाई के किरदार का वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने फिल्म में बाजीराव (रणवीर) की पहली पत्नी काशीबाई का रोल प्ले किया था। जिसे खूब प्यार मिला था। वीडियो में प्रियंका अपना डॉयलाग भी बोल रही है। जब काशीबाई को मस्तानी (दीपिका) के बारे में पता चलता है तो वह रणवीर से कहती है-'आप हमसे हमारी जिंदगी मांग लेते, हम खुशी खुशी दे देते, पर आपने तो हमसे हमारा गुरुर छीन लिया'। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- काशी की ताकत के अनुभव की यादों के साथ हम बाजीराव मस्तानी के 5 साल। संजय सर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तन्वी अज्मी सहित पूरी टीम को बधाई। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। काम की बात करें तो प्रियंका बहुत जल्द फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली है। इसमें एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।With extremely fond memories of a glorious experience playing the gentle strength of Kashi we celebrate the #5YearsOfBajiraoMastani.
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 18, 2020
Congratulations Sanjay sir @RanveerOfficial @deepikapadukone @tanviazmi and everyone on the team! pic.twitter.com/ZDViwNyMtQ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

दिल्लीः BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों के नाम पर हुआ मंथन