प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का हुआ रोका, एक्ट्रेस ने शेयर की सेरेमनी की तस्वीरें

2/27/2019 5:42:32 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें उनके भाई सिद्धार्थ के रोका सेरेमनी की हैं। यह सेरेमनी आज सुबह ही दिल्ली के ताज होटल में हुई। इस तस्वीर में सिद्धार्थ स्किन कलर की शेरवानी पहने हुए दिखा रहे हैं। वहीं प्रियंका की होने वाली भाभी इश्तिा कुमार पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा-इश्तिा तुम्हारा परिवार में स्वागत है। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे हो। हैप्पी रोका। इसके अलावा इश्तिा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शएयर की हैं। एक तस्वीर में वह सिद्धार्थ संग मस्ती करती दिख रही हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि बीते दिन ही प्रियंका पति निक जोनस संग मुंबई लौटी थीं। इस दौरान की तस्वीर प्र‍ियंका ने अपने इसंटाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए ल‍िखा था- बेस्ट ट्रैवल buddy, हेलो द‍िल्ली, वापस आकर बहुत खुश हूं।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं।

 PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News