भाई की रोका सेरेमनी में बला की खूबसूरत दिखीं प्रियंका, पति निक का भी दिखा देसी अवतार

2/28/2019 12:19:15 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ शादी करने जा रहे हैं। अपने भाई की रोका सेरेमनी में प्रियंका ने पति निक संग दिल्ली में शिरकत की। देसी गर्ल ने खुद अपने भाई-भाभी कीरोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

PunjabKesari

हाल ही में अब सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की कुछ और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें देसी गर्ल और निक समेत परिवारवाले नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका देसी अवतार दिख रही हैं। 

PunjabKesari

उन्होंने व्हाइट कॉम्बिनेशन के आउटफिट पहना, जिसमें वह बला की खूबसूरत दिख रही हैं। आउटफिट के साथ प्रियंका ने हैवी जूलरी पहनी जो उनके लुक को चार-चांद लगी रही है। वहीं, निक आइवरी कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग क्रिश्चन और हिंदू रीति-रिवाज से जोधपुर में सीक्रेट वेडिंग की थी। दोनों की शादी की तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

PunjabKesari

शादी के बाद अक्सर निकयंका क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के ऑपोजिट फरहान अख्तर होंगे। इस फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News