पहली बार एक साथ काम करेंगी प्रियंका और परिणीति चोपड़ा, ''Frozen 2'' में देंगी अपनी आवाज

10/18/2019 7:11:36 PM

मुंबईः बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म 'फ्रोजन-2' में काम करती नज़र आने वाली है। जी हां, दोनों एक्ट्रेस फ्रोजन-2 के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज देने जा रही हैं। प्रियंका ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके की है। जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति फिल्म में एना की आवाज बनेंगी जबकि प्रियंका एल्सा को अपनी आवाज दे रही हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mimi and Tisha are now Elsa and Anna! The #ChopraSisters are finally coming together for Disney’s Frozen 2. Can’t wait for you guys to see us… I mean HEAR us bring these amazing, strong characters to life in Hindi. #Frozen2 in theatres on 22nd November 2019. @parineetichopra @disneyfilmsindia #frozensisters

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Oct 17, 2019 at 10:30pm PDT

प्रियंका ने कहा, “मैं मजबूत विचारों वाली एल्सा के किरदार से जुड़ाव महसूस करती हूं। 'फ्रोजन 2' के लिए आवाज देना एक शानदार अवसर है। ऐना के किरदार को परिणीति आवाज देगी यह जानकार मेरी खुशी और बढ़ गयी। हम दोनों ने कभी एकसाथ काम नहीं किया है। यह अनुभव मुझे पूरी जिंदगी याद रहेगा।” 
PunjabKesari
इस बारे में परिणीति ने कहा, “ फ्रोजेन हमेशा से मेरी पसंदीदा फिल्म रही है और प्रियंका के साथ इस फिल्म में काम करना सोने पर सुहागा जैसा है।”
PunjabKesari
यह फिल्म 22 नवंबर को पूरे भारत में रिलीज होगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News