निकयांका ने रोमांटिक अंदाज में किया New Year का स्वागत, पति के गाल पर Kiss करतीं बोल्ड नजर आईं प्रियंका

1/1/2022 11:06:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 के बाद नए साल 2022 ने सबकी जिंदगी में दस्तक दे दी है। रात 12 बजे सब ने अपने अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया। वहीं मोस्ट लविंग कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2022 का वेलकम रोमांटिक अंदाज में किया,जिसकी तस्वीर निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।


निकयांका ने रोमांटिक किस के साथ न्यू ईयर की शुरूआत की। तस्वीर में प्रियंका अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं। वहीं निक भी इस दौरान रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर निक ने कैप्शन में लिखा-My forever New Years kiss

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

 
प्रियंका डीप नेक ड्रेस में इस दौरान काफी हॉट लग रही हैं, जबकि निक व्हाइट शर्ट में परफेक्ट दिख रहे हैं।

 


काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की आखिरी फिल्म हॉलीवुड 'द मैट्रिक्स रिसर्सेक्शन्स' थी, जिसमें एक्ट्रेस के काम की खूब सराहना की गई। अब जल्द ही पीसी फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में नजर आएंगी, जिसमें वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News