दोस्त थॉम शेर के निधन से सदमे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, पोस्ट शेयर कर लिखा- 'बहुत जल्द चले गए'

12/7/2021 10:49:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के दोस्त थॉम शेर के निधन से बेहद दुखी हैं।  सोमवार को बियॉन्ड टाइप 1 के सीईओ थॉम शेर का निधन हो गया, जिसकी खबर सुन निकयांका को बड़ा सदमा लगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शेरे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

 

पति निक जोनास की पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'बहुत जल्द चला गया, थॉम शेर ... आपको याद किया जाएगा। परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना।' 

PunjabKesari


वहीं, निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पर थॉम के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर  कर शोक जताया है। निक ने अपनी पोस्ट में लिखा- थॉम शेर द बियॉन्ड टाइप 1 के प्रेसिडेंट और सीईओ के अप्रत्याशित निधन से बहुत दुखी हूं। मैं काफी भाग्यशाली रहा हूं कि थॉम को लगभग 7 साल से जानता था। मुझे उस काम पर बहुत गर्व है जो हमने किया है। टाइप 1 मधुमेह वाले लोगों के लिए वकील। वह एक महान सहयोगी, सलाहकार और सभी के मित्र थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

बता दें, इसी साल फरवरी में थॉम ने बियॉन्ड टाइप 1 के निदेशक मंडल में प्रियंका चोपड़ा का स्वागत किया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News