It''s a Baby Girl:39 की उम्र में मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी !

1/22/2022 11:32:54 AM

It's a Baby Girl:39 की उम्र में मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी !


मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। प्रियंका ने पति निक जोनस संग हाल ही में पहले बच्चे का स्वागत किया। प्रियंका 39 की उम्र में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं। पेरेंट्स बनने की जानकारी प्रियंका और निक ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी।

PunjabKesari

हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि लड़का है या लड़की। लेकिन अब खबर आ रही हैं कि कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है।  

PunjabKesari

यूएस वीकली में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार,पावर कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का स्वागत किया है।हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है।

PunjabKesari

 

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया। पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा-'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।'

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News