अफेयर की खबरों के बीच निक जोनस के साथ डिनर डेट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

6/2/2018 6:02:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ काफी नजदीकियां बढ़ा रही हैं।

PunjabKesari

हाल ही में प्रियंका निक के साथ लांस एंजेलिस में इस मौके पर प्रियंका ने ब्लैक कलर का वनपीस पहना हुआ था।

PunjabKesari

वहीं रेड लिपस्टिक और हाई हील्स उन पर जंच रही थीं। वायरल तस्वीरों में निक भी प्रियंका से मैच करते हुए ब्लैक कलर की जैकेट के साथ ट्राउजर में दिखाई दिए।

PunjabKesari

तस्वीरों में निक प्रियंका का खास ख्य़ाल रखते हुए नजर आए। इतना ही नहीं निक प्रियंका के लिए कार का गेट खोलते हुए भी दिखे। दोनों एक साथ काफी खुश और एक दूसरे के साथ बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका से उनकी मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी जिसके बाद से दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है।

PunjabKesari

ऐसे में इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है। पिछले दिनों प्रियंका की निक जोनस के साथ ये तस्वीर भी छाई रही। दोनों कंबल में एक दूसरे के काफी करीब नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News