Bigg Boss 16 की विनर बनीं प्रियंका चाहर चौधरी? ट्रॉफी के साथ वायरल हुई तस्वीर

2/10/2023 11:31:39 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस सीजन 16' के फिनाले में अब केवल 1 दिन बाकी है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का फिनाले 12 फरवरी को टेलीकास्ट किया जाना है। इससे पहले टॉप-5 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम के लिए वोटिंग पहले ही शुरू हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर बिग बॉस 16 के विनर के नाम की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच शो की मजबूत कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रही हैं। तो क्या प्रियंका में बिग बॉस की विनर बन गई हैं, आइये जानते हैं क्या है इस तस्वीर की सच्चाई...


 
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चाहर चौधरी सोफे पर बैठी दिख रही हैं, उनके हाथों में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी नजर आ रही है। 


बता दें, प्रियंका की ये फोटो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान ने शेयर की है और उन्हें इस सीजन का विनर बताया है। हालांकि, अब अर्शी खान की ये बात कितनी सच होती है, इस बात का पता तो 12 फरवरी को चलेगा।


बता दें, प्रियंका चाहर चौधरी इस सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। पूरे सीजन प्रियंका घर के हर मुद्दे में अपनी आवाज बुलंद किए रहीं। उन्हें सलमान खान से काफी डांट भी सुननी पड़ी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी आवाज को दबने नहीं दिया। अब फिनाले से पहले फैंस और कई हस्तियां भी प्रियंका चौधरी के शो जीतने की उम्मीद जता चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News