प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, चिंता में आए फैंस

12/23/2023 2:20:35 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस OTT 2' के विनर एल्विश यादव हाल ही दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। वहां, उनके साथ एक कांड हो गया है। दोस्त राघव शर्मा के साथ जम्मू-कटरा पहुंचने के बाद एल्विश भीड़ से घिर गए और वहां जमकर हंगामा हो गया। एल्विश स्थानीय लोगों से लड़ते हुए नजर आए और बाद में अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागते दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो को देख यूजर्स हैरान हैं। तो आइए जानते हैं कि इस वायरल वीडियो का सच क्या है।

PunjabKesari

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेस प्रियंका चैहर चौधरी के फैंस को चिंता में डालने वाली एक खबर सामने आई है। एक्ट्रेस की अचानत तबीयत खराब हो गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका के दोस्त कमल दादिल्ला ने दी है और साथ ही उनकी अस्पताल से एक तस्वीर भी शेयर की है।

PunjabKesari


  
टीवी शो उडारियां में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ काम कर चुकीं कमल दादिल्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप्स लगीं नजर आईं। इस फोटो के साथ दोस्त ने कैप्शन में लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ। दोबारा हमारी बबली गर्ल बन जाइए।"

 

वहीं,एक इंटरव्यू में प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्त कमल ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "एक महीने से प्रियंका का ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे हो रहा था। उन्हें बहुत जल्दी थकान हो रही थी। उनके साथ चीजें ठीक नहीं हो रही थीं। उन्हें बहुत जल्दी बुखार भी चढ़ जा रहा था। इस वजह से आज वह अस्पताल में भर्ती हुईं। उनके कई टेस्ट हुए हैं और भगवान की कृपा से सबकुछ ठीक है।

 

इस खबर के बाद प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और एक्ट्रेस की अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News