हिन्दू और क्रिश्चियन रिवाज में होगी प्रियंका-निक की शादी, शुरू हुईं तैयारियां

11/21/2018 3:22:10 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। हाल ही में दोनों की शादी से जुड़ी नई डिटेल सामने आई है। खबरों की मुताबिक 29 नवंबर से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। दरअसल, प्रियंका इन दिनों  ''स्काई इ पिंक'' का शूटिंग में बिजी हैं।

PunjabKesari

 

प्रियंका 25-26 नवंबर को अपनी फिल्म का शूट खत्म करेंगी। 27 तारीख को वह एक चैरिटी इवेंट का हिस्सा बनेंगी और फिर 28 नवंबर को जोधपुर रवाना होंगी जिसके बाद शादी की सभी रस्में शुरु होंगी। 

PunjabKesari

खबरें हैं कि शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी। यह शाही शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, 2 दिसंबर को हिंदू रस्मों के तहत शादी होगी।

PunjabKesari

वहीं 3 तारीख को दोनों क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे। दोनों सेरेमनी एक ही वेन्यू पर होगी। जोधपुर में दोनों की शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। वहीं इस वीकेंड निक जोनस भी परिवार के साथ भारत आ सकते हैं। 

PunjabKesari

इतना ही नहीं निक संगीत में इंटरनेशनल और बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करेंगे। निक मंगेतर प्रियंका के गाने गल्ला गुड़िया और पिंगा पर जबरदस्त डांस परफॉरमेंस देंगे।
संगीत में डांस की तैयारी कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े कराएंगे।

PunjabKesari

दोनों एक- साथ में स्पेशल परफॉर्मेंस भी देंगे। सूत्रों के मुताबिक, ब्राइडल आउटफिट को अबु जानी और संदीप खोसला डिजाइन करेंगे। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका Ralph Lauren का क्रिएशन पहनेंगी। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका की शादी के फंक्शन 3 तीन तक चलेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने शादी में किसी बॉलीवुड सेलेब्स को इंवाइट नहीं किया है. दोनों शादी समारोह को प्राइवेट रखना चाहते हैं. वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों ने नामी सेलेब्स को शादी की न्योता दिया है. शादी में 1500-2000 गेस्ट शामिल होगें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News