खलनायकी के बादशाह प्रेम चोपड़ा के बर्थ-डे पर जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

9/23/2019 1:01:32 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा का आज बर्थडे है। वही प्रेम चोपड़ा जिन्होंने खलनायकी को नया आयाम देकर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। आज उनके बर्थडे पर बताते हैं प्रेम चोपड़ा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को लाहौर में हुआ। वह अपने छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थे। भारत विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला आ गया और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से पूरी की।
PunjabKesari
इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूरी की। इस दौरान वह अपने कॉलेज में एक्टिंग भी किया करते थे। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रेम चोपड़ा ने निश्चय किया कि वह अभिनेता के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगे।
PunjabKesari
हालांकि उनके पिता चाहते थे वह डॉक्टर बने लेकिन उन्होंने अपने पिता से साफ शब्द में कह दिया कि वह अभिनेता बनना चाहते हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए वह पचास के दशक के अंतिम वर्षो में मुंबई आ गए। मुंबई आने के बाद प्रेम चोपड़ा को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अपने जीवन यापन के लिए वह टाईम्स ऑफ इंडिया के सकुर्लेशन विभाग में काम करने लगे।
PunjabKesari
इस दौरान फिल्मों में काम करने के लिये वह संघर्षरत रहे। इस बीच उन्हें एक पंजाबी फिल्म चौधरी करनैल सिंह में काम करने का अवसर मिला। वर्ष 1960 में रिलीज हुई यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट हुई और वह दर्शको के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक कामयाब हो गए।
PunjabKesari
वर्ष 1964 में प्रेम चोपड़ा की एक अहम फिल्म ‘वो कौन थी' रिलीज हुई। राज खोसला के निर्देशन में बनीं मनोज कुमार और साधना की मुख्य भूमिका वाली रहस्य और रोमांच से भरी इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा खलनायक की भूमिका में दिखाई दिए। अब खबरें ये भी हैं कि इस फिल्म का रीमेक बहुत जल्द बन सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News