कोरोना संकट में मजदूरों की सहायता में जुटे प्रकाश राज, रोज 500 से ज्यादा लोगों को खिला हैं खाना
5/11/2020 2:11:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पूरा विश्व इन दिनों कोरोना संकट से जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में सबसे ज्यादा दिक्कत प्रवासी मजदूरों को आ रही हैं, जिनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है। ऐसे समय में देश की सरकार और महान हस्तियां हर संभव तरीके से लोगों की सहायता कर रही हैं। इसी बीच एक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश राज इस जंग में ज्यादा प्रभावित प्रवासी मजदूरों का मदद के लिए आगे आएं हैं। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी उनकी मदद के करने के लिए अपील की है।
हाल ही में प्रकाश ने बताया कि वो आए दिन करीब 500 लोगों को भोजन करवा रहे हैं। इसके लिए वो अपने घर की फसल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
एक्टर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा, ''प्रवासी मजदूर सड़कों पर हैं, मेरे खेतों से रोज 500 से ज्यादा लोगों को खाना बनाकर बांटा जा रहा है..ये प्रकाश राज फाउंडेशन की पहल है, ऐसे में प्रवासियों को मजबूर न होने दें, मानवता के लिए कोई रास्ता निकालें #JustAsking.''
ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रकास जरूरतमंदों के लिए आगे आए हों। इससे पहले भी कई बार वो लोगों की मदद कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वो लोन लेकर भी जरूरतमंदों की मदद करेंगे।