‘साहो’ की शूटिंग खत्म कर शादी के बंधन में बंधेगेे प्रभास,'बाहुबली' के मामा ने किया खुलासा

1/23/2019 12:27:01 PM

मुंबई: फिल्म 'बाहुबली' से धमाल मचाने वाले एक्टर प्रभास की एक्टिंग हर कोई दीवाना है। प्रभास इन दिनों फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में प्रभास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर को सुनने के बाद उनकी लाखों फीमेल फैंस का दिल टूट सकता है।

PunjabKesari,प्रभास इमेज, शादी इमेज, कृष्णम राजू इमेज

दरअसल, प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रभास के मामा कृष्णम राजू ने दी है। उन्होंने यह कहा है कि प्रभास फिल्म 'साहो'के पूरा होते ही शादी कर लेंगे। हालांकि प्रभास किस लड़की के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं इस बात की अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि पिछले 2 साल से प्रभास के शादी करने की अफवाहें उड़ रही हैं। अब देखना यह है कि यह खबर सच निकलती है या नहीं। 

PunjabKesari,प्रभास इमेज, शादी इमेज, कृष्णम राजू इमेज

अनुष्का शेट्टी संग उड़ी थी अफेयर की खबरें

खबरों की मानें तो पिछले 11 साल से प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार दोनों की ब्रेपअफप की खबरें भी सामने आईं हैं। लेकिन दोनों अपने रिश्ते को 'Just Friends' का नाम ही देते हैं। बता दें कि पिछसे दिनों दोनों राजामौली की बेटी की शादी में भी शामिल हुए थे। जहां दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बन रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News