65 करोड़ के घर में रहता है ये स्टार, 8 करोड़ की रॉयस फैंटम गाड़ी में है घूमता

1/21/2019 4:30:56 PM

मुंबई: फिल्म 'बाहुबली' से धमाल मचाने वाले एक्टर प्रभास की गिनती आज महंगे स्टार्स में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाहुबली के लिए प्रभास ने 25 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। बताया जाता है कि प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' के लिए 30 करोड़ रुपए की डिमांड की है। 

 

PunjabKesari

 

अगर वहीं प्रभास के घर की बात करे तो वह 65 करोड़ रुपए के आलीशान फार्महाउस के मालिक हैं। यह फार्महाउस उन्होंने हैदराबाद में बनवाया है। इस फार्महाउस के अंदर जिम, स्वीमिंग पूल, थिएटर, स्पोर्ट एरिया के अलावा पार्टी वेन्यु भी है। बताया जाता है कि 'बाहुबली' टीम ने प्रभास को उनकी जिम के लिए 1.5 करोड़ रुपए की कीमत के इक्विपमेंट्स गिफ्ट किए गए थे। 

 

PunjabKesari

 

प्रभास की गाड़ियों का कलेक्शन भी देखने लायक है। उनके पास पांच शानदार गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों की कीमत 30 लाख से लेकर 8 करोड़ रुपए तक है। प्रभास की सबसे कम कीमत वाली गाड़ी स्कोडा सुपर्ब है। इस गाड़ी की कीमत 30 लाख रुपए है। प्रभास के पास BMW X3 भी है। मार्केट में इस गाड़ी की कीमत 68 लाख रुपए है। BMW X3 के अलावा प्रभास जगुआर XJR के भी मालिक हैं। इस गाड़ी की कीमत लगभग 2.08 करोड़ रुपए है।

 

PunjabKesari


प्रभास के पास अपनी एक रेंज रोवर भी है। देश में इस गाड़ी से ज्यादातर VIP लोग ही चलते हैं। इस कार की कीमत भारतीय बाजार में 3.89 करोड़ रुपए है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक रॉयल रॉयस फैंटम भी है। इस कार की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News