स्कूल के दिनों में ऐसी दिखती थी ऋतिक की एक्ट्रेस, बर्फ का गोला खाते की तस्वीर आई सामने

7/5/2019 5:25:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपनी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पूजा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। पूजा की ये तस्वीर स्कूल के दिनों की है, जिसे देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

 

PunjabKesari

 

तस्वीर में पूजा स्कूल की ड्रेस में हैं, जिसमें वो बर्फ का गोला खाती दिख रही हैं। बचपन की इस तस्वीर में पूजा काफी क्यूट दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू कलर की स्कर्ट पहनी है।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि पूजा हेगड़े जल्द ही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और पूजा हेगड़े के अलावा कृति खरबंदा, कृति सेनन, बॉबी देओल और रितेश देशमुख जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

PunjabKesari

 

ये फिल्म इस साल अक्टूबर तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पूजा हेगड़े ने तमिल फिल्म Mugamoodi से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड की एक ही फिल्म मोहनजो दारो मेें काम किया है। 

 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News