10 साल पुराने केस में रैपर हनी सिंह को बड़ी राहत, ''मैं हूं बलात्कारी'' गाने के विवाद पर आया कोर्ट का फैसला

12/7/2023 2:24:02 PM

मुंबई: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह को हाल ही में 10 साल पुराने विवादित गाने के मामले में राहत मिली है। हनी सिंह के गाने 'मैं हूं बलात्कारी' लेकर बवाल हुआ था और एफआईआर भी दर्ज हुई थी। लगभग 10 साल बाद अब राज्य सरकार ने सिंगर के खिलाफ इस FIR को रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ समय पहले सिंगर व रैपर ने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। 

PunjabKesari

 

हनी सिंह ने ‘मैं हूं बलात्कारी’ गाने को लेकर की गई शिकायत पर दर्ज एफआईआर खारिज करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में उन्होंने कहा कि ऐसा कोई गाना उन्होंने गाया ही नहीं। यह गाना किसी ने यूट्यूब पर जाली अकाउंट बनाकर डाल दिया। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बिना इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। पंजाब पुलिस की तरफ से कहा गया था कि चंडीगढ़ फॉरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

PunjabKesari

हनी सिंह के गाने 'मैं हूं बलात्कारी' के खिलाफ  सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने हनी सिंह पर अश्लीलता फैलाने और बोल को लेकर शिकायत की थी। गाने के विवादित बोल के चलते ये बवाल हुआ था जिसके बाद हनी सिंह ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया था।

PunjabKesari

 

इसके बाद अदालत ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। कोर्ट का कहना था कि अगर कार्रवाई करनी है तो सात दिन के अंदर नोटिस दें। उन्होंने इस मामले को रद्द करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है। वह जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि हनी सिंह को इस केस में राहत मिलने वाली है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News