फैंस के साथ काजोल का बर्थडे कटिंग वाला वीडियो देख भड़के लोग, बोले- ऐसी घमंडी औरत पर पैसा क्यों बर्बाद करते हो
8/6/2021 11:41:45 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजोल ने बीते गुरूवार को अपना 47वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उनके फैंस और करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। वहीं कुछ फैंस और पेपराजी एकट्रेस को बर्थडे विश करने उनके घर केक लेकर पहुंच गए, जहां एक्ट्रेस ने उनके साथ केक तो काटा लेकिन उसे खाया नहीं। इस दौरान एक्ट्रेस की ऐसी बेरुखी देख उनके फैंस भड़क गए और उन्हें कमेंट कर ट्रोल करने लगे। अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल ने अपने बर्थडे पर घर के बाहर फैंस और मीडिया के साथ केक काका। इस दौरान काजोल ने मास्क पहन रखा था और केक काटने के बाद उन्हें उसे खाने से मना करते हुए दूर से हाथ जोड़ दिए। इतना ही नहीं, उस दौरान काजोल के पास कुछ छोटे बच्चे भी खड़े थे, जिनसे वह मिली नहीं और केक काटकर घर के अंदर चली गईं। यह वीडियो देखने को बाद उनके फैंस काजोल की ऐसी बेरुखी से खफा हो गए और उन्हें ट्रोल करने लग गए।
एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों पर अपना पैसा और वक्त क्यों बर्बाद करते हो आप लोग।
दूसरे ने कहा- ये लोग हमारे जैसे दर्शकों की वजह से स्टार बनते हैं और फिर हमें ही एटीट्यूड दिखाते हैं। इतना ही नहीं, कईयों ने तो काजल को ऐसे व्यव्हार के लिए घमंडी भी बताया।