विवादों के बचने के लिए ''पहरेदार पिया..'' के मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला!

8/18/2017 3:49:10 PM

मुंबई: सोनी टीवी का शो 'पहरेदार पिया की' विवादों में बना हुआ है। इस शो को लेकर विवादों की शुरुआत एक 9 साल की लड़के की 18 साल की लड़की से शादी करवाने की वजह से शुरू हुई। इस शो की शिकायत सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भी की गई  जिसके बाद इस शो का टाइम बदलकर रात 10 बजे कर दिया गया। 

PunjabKesari

मेकर्स ने अब एक बड़ा  फैसला किया है कि अब शो में एक लीप लाया जाएगा। इस लीप के आने के बाद रतन जिसकी उम्र 9 साल दिखाई गई है वह अब 21 साल का लड़का बन जाएगा, जबकि 18 साल की लड़की अब 30 साल की हो जाएगी।

PunjabKesari
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक की शादी अभय से हो जाती है, लेकिन इस शादी से अब रतन काफी परेशान हो जाता है। शो के मेकर्स ने इन सारे विवादों से बचने के लिए ही अब सीरियल में यह बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News