रेप केस में नाम उछाले जाने से सदमे में पर्ल वी पुरी, एक्टर की दोस्त बोली- वो बेकसूर है, उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा

6/19/2021 3:02:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्टर पर्ल को बीते दिनों नाबालिग से रेप के मामले में जमानत मिल गई थी। उनकी जमानत पर कई लोग न्यायपालिका पर सही न्याय नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं तो कई एक्टर को निर्दोष मान रहे हैं। अब हाल ही में पर्ल की दोस्त रश्मि आर्या ने एक्टर को लेकर एक बयान दिया है और अपने दोस्त का हाल रश्मि ने पर्ल का हाल बयां किया है।


मीडिया से बातचीत में रश्मि शर्मा ने बताया कि पर्ल निर्दोष हैं। वो एक ईमानदार लड़का है। वो बेल पर जबसे लौटे हैं सदमे में हैं। मैं उसकी करीबी दोस्त हूं। इसलिए मैं जानती हूं वो बेकसूर है।

PunjabKesari


रश्मि ने पर्ल पर लगे आरोपों को गंदा बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और पूरी उम्मीद है कि सच जरूर सबके सामने आएगा।
रश्मि ने कहा कि हम सब ये चाहते हैं कि पर्ल और उनकी मां ठीक रहे। इससे ज्यादा हम इस वक्त कुछ नहीं कह सकते हैं, लेकिन सच जल्द ही सामने आएगा ये मेरी गारंटी है। अभी हम ज्यादा डिटेल शेयर नहीं कर सकते हैं। हमें जस्टिस चाहिए। सच का एक बड़ा हिस्सा बाहर आ ही चुका है, जो नहीं आया उसका भी जल्द खुलासा होगा।


बता दें, नाबालिग से रेप केस में पर्ल वी पुरी को 15 जून 2021 को बेल मिली थी। उन्होंने 14 दिनों की न्यायक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन वो 11 दिनों बाद ही बेल पर बाहर आ गए। पर्ल के फैंस और कई दोस्तों को मानना है कि पर्ल निर्दोष है और उनके इंसाफ के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News