केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए पायल रोहतगी के बेहूदा ट्वीट्स, लोगों ने किया ट्रोल
8/28/2018 6:34:13 PM
मुंबई: इस वक़्त राज्य केरल सदी की सबसे ख़राब बाढ़ से ग्रस्त है। हर जगह तबाही का मंजर है। देश के कोने-कोने से लोग मदद के लिए आगे आ रहे है और लोगों की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने बेहूदा ट्वीट्स किए हैं। पायल ने केरल में आई बाढ़ को गौहत्या से जोड़ा है। ऐसे ट्वीट के लिए वह ट्रोल भी हो गई है।
#cowslaughter is NOT banned in #kerala. Dear Kerala people and politicians of Kerala, not good to hurt the sentiments of #Hindus. If u openly do that, sorry to sound but God also openly does it.. God is one ☝️ but u can’t hurt religious faith like this🙏 pic.twitter.com/eqBwM7F15G
— PAAYAL ROHATGI & TEAM (@Payal_Rohatgi) August 27, 2018
पायल रोहतगी के ट्वीट्स
पायल लिखती है- ''केरल में गौहत्या को बैन नहीं किया गया था। प्यारे केरलवासियों और राजनेताओं, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं है। अगर आप ये सब खुलेआम करते हो तो शायद आपको बुरा लगे। लेकिन भगवान ने आप पर आपदा बरसाई है। भगवान एक है। लेकिन आप किसी की धार्मिक भावनाओं को ऐसे आहत नहीं कर सकते।''
ALL views are taken into consideration based on the success/failure graph 🤨 of the humanbeing. Beta #karma is #karma. It won’t spare a #hindu or a #muslim. But YES u all hurt 😔 a certain sentiment openly then talk about belittling me 🙄 #Respect the #faith of ALL religions 🙏 pic.twitter.com/KWJY8m5mPs
— PAAYAL ROHATGI & TEAM (@Payal_Rohatgi) August 28, 2018
दूसरे ट्वीट में पायल लिखा- ''इंसान की सफलता और असफलता के आधार पर उसके विचारों को लिया जाता है। बेटा कर्म-कर्म होते हैं। ये किसी भी हिंदू या मुस्लिम को नहीं छोड़ेगा। लेकिन हां आप सभी ने खुलेआम कुछ भावनाओं को आहत किया है। सभी धर्मों का सम्मान करो।''
When A grade actors bring #religion in a #rape of a Indian girl it is OK and nationwide news 🤨 But if I (Ms PayalRohatgi) bring #religion (my beliefs) in the flood like situation of #kerala I am considered uneducated & called names due to my career graph. Slow claps🙀 #Hypocrisy pic.twitter.com/kwAkBMX751
— PAAYAL ROHATGI & TEAM (@Payal_Rohatgi) August 28, 2018
तीसरे ट्वीट में लिखा - ''जब बड़े बड़े एक्टर्स देश की एक लड़की के साथ हुई रेप की घटना को धर्म से जोड़कर पेश करते हैं तो सब सही है और नेशनल न्यूज बन जाती है।लेकिन जब मैं अपने धर्म (मेरी मान्यता) को केरल की बाढ़ से जोड़ती हूं तो लोग मुझे अनपढ़ बोलते हैं। साथ ही मेरे करियर ग्राफ पर निशाना साधते हैं।''
My religious faith is #communalrant. I said dont hurt the religious belief of ANY religion as GOD is 1. But u have to change my narrative to suit your agenda. God bless U and yes as I didnt pose for cheques didnt mean I didnt donate to the #keralafloods. https://t.co/63h8IbGxNM
— PAAYAL ROHATGI & TEAM (@Payal_Rohatgi) August 28, 2018
चौथे ट्वीट में पायल ने लिखा- ''मैंने कहा कि किसी के धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि भगवान एक है। लेकिन अपने एजेंडे को सूट करने के लिए आपको मेरा कथन बदलना पड़ेगा। अगर मैं चेक के साथ फोटो पोस्ट नहीं करती तो इसका ये मतलब नहीं कि मैंने केरल बाढ़ के लिए दान नहीं दिया है।''
I am a proud #Hindu. I am NOT ashamed to love my religion. I respect other religions but I am proud of my religious beliefs. I don’t belong to any particular industry. I belong to MYSELF & my abilities to better as an Actor/Performer. I am NO sheep. I am Humanbeing with a brain. pic.twitter.com/rAKSOVf0QC
— PAAYAL ROHATGI & TEAM (@Payal_Rohatgi) April 19, 2018