सगाई पर पत्रलेखा ने पहना था जेड मोनिका एंड करिश्मा का डिजाइन किया व्हाइट गाउन, डिजाइनर ने पोस्ट शेयर कर बताई खासियत
11/22/2021 5:11:50 PM
मुंबई. एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने शादी से दो दिन पहने सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। पत्रलेखा ने सगाई पर व्हाइट गाउन पहना था। इस गाउन को जेड मोनिका एंड करिश्मा ने डिजाइन किया था। अब डिजाइनर ने तस्वीर और वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
तस्वीर में पत्रलेखा गाउन पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ पत्रलेखा ने डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट कैरी किया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए डिजाइनर ने लिखा- @Patralekhaa आप हमारी इस एलीगेंट इवोरी गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसपर हैंडक्राफ्टेड सिल्वर कसाब कोरसेट है। कसाब कोरसेट में हमारी कलाकारी का सिग्नेचर भी मौजूद है। इसे ग्लैमरस इम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है जो कि हमारी विरासत को दर्शाता है। वीडियो में डिजाइनर गाउन को डिजाइन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें इस गेटअप में लवबर्ड का एक वीडियो सामने आया था जिसनें दोनों एक दूसरे को रिंग पहना रहे थे। शादी के बाद दोनों एक-साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं और शादी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।