रिलीज हुआ फिल्म ''पटाखा'' का तीसरा गाना, होली के रंगों में रंगे दिखे स्टार्स

9/14/2018 12:52:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'पटाखा' का तीसरा गीत 'गली-गली' रिलीज हो गया है। यह एक हौली के सीन पर फिल्माया गया गाना है। लेकिन ये गाना उतना मजेदार नहीं है जितना कि होली के अब तक के आएगाने हैं। गाने की शुरूआत गायक सुखविंदर सिंह की आवाज से होती है, जिसकी खनक हम सभी दीवाने हैं। गाने की कुछ लाइनें देसी अंदाज में आती हैं और उसके बाद असली गाना शुरू होता है।  इस गाने को गुलजार साहब ने लिखा है। गाने का वीडियो को देखकर  लगता है कि विशाल भारद्वाज ने इसकी रचना अपनी फिल्म के मुताबिक की है न कि होली के हुड़दंग और गुलाल पर। 

 

 

 

इसके पहले फिल्म के पहले गाने 'तेरो बलमा' और दूसरे गाने 'हैलो हैलो'को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दो सगी बहनों- बड़की और छुटकी की कहानी है। दोनों बहनें राजस्थान के एक छोटे से गांव की हैं जो हमेशा ही एक दूसरे से लड़ती रहती हैं। बीड़ी पीती हैं और हम उम्र लड़कों को फ्लर्ट भी करती हैं। दोनों की लड़ाई भारत-पाकिस्तान की तरह हैं। इस फिल्म की कहानी लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News