व्हाइट लंहगे में पश्मीना रोशन का खूबसूरत अंदाज, कैमरे के सामने हसीना ने दिए स्टाइलिश पोज

1/6/2024 4:21:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पश्मीना ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में वह व्हाइट कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लुक को पूरा करने वाला एक प्यारा सा पर्स कैरी किया था। पश्मीना स्टाइलिश अंदाज में पोज दे ही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें पश्मीना ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर है। वह ऋतिक के चाचा राजेश रोशन की बेटी हैं। पश्मीना रोशन जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। वह रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल के साथ 'इश्क विश्क रिबाउंड' से डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहली फिल्म के बीच अब ऐसी खबरें आई हैं कि पश्मीना को अपना दूसरा प्रोजेक्ट भी मिल गया है। कहा जा रहा है कि वह 'हीरो नंबर 1' नाम की फिल्म में टाइगर श्रॉफ की पहली प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। इस प्रोजेक्ट में सारा अली खान भी होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News