बहन प्रियंका के बाद क्या परिणीति भी करने जा रही हैं शादी? सामने आईं खबरें

12/15/2018 1:33:30 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल हीमें परिणीति को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो परिणीति जल्द ही बाॅयफ्रेंड चरित देसाई के साथ शादी के बंधन में बंध सरती हैं। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग डिनर पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में प्रियंका और निक के दोस्तों के साथ ही परिणीति और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चरित देसाई भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि परिणीति और चरित जल्द ही शादी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

 

कौन हैं चरित देसाई?

बता दें कि चरित प्रियंका चोपड़ा-ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। इसी के साथ फिल्म 'रन' के लिए उन्होंने राम गोपाल वर्मा को भी असिस्ट किया था।

PunjabKesari

 

इस जगह हुई परिणीति और चरित की मुलाकात

खबरों के मुताबिक परिणाति और चरत दोनों पहली बार 2016 में ड्रीम टीम टूर के दौरान मिले थे। इस टूर पर उनके साथ कैटरीना कैफ, अलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भी मौजूद थे। इस इवेंट पर चरित ने बिहाइंड द सीन्स वीडियोज बनाने की जिम्मेदारी की हुई थी। यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ। अब जल्द ही दोनों अपने इस रिश्ते को नया नाम दे सकते हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति की फिल्म कुछ महीनों पहले ही उनकी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज हुई थी। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 2019 में रिलीज होगी। वहीं वह इन दिनों फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की भी शूटिंग में बिजी हैं। इस पिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News