सैलून के बाहर स्पाॅट हुई 30 की परिणीति, नेट जैकेट में ''बबली गर्ल'' का दिखा क्यूट लुक

7/14/2019 9:00:49 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन में परिणीति एक से बढ़कर एक ड्रेसेस कैरी कर रही हैं। वहीं शनिवार दोपहर परिणीति को जुहू के क्रोमाके सलून के बाहर स्पाॅट किया गया।

PunjabKesari,परिणीति चोपड़ा इमेज,परिणीति चोपड़ा फोटो,परिणीति चोपड़ा पिक्चर

परिणीति यहां अपने हेयर कलर्स को चेंड करवाने पहुंची थी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पहले परिणिति के बालों पर हाईलाइट्स हुआ करते थे, जिन्हें आज परिणिति ने हटवाकर अपने बालों को डार्क ब्राउन करवा लिया है।

PunjabKesari,परिणीति चोपड़ा इमेज,परिणीति चोपड़ा फोटो,परिणीति चोपड़ा पिक्चर

अपने बबली अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली परिणीति इस दौरान परिणीति कैजुअल लुक में ही दिखी। उन्होंने व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा के साथ स्किनफिट जैगिंग पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट ट्रांसपेरेंट जैकेट कैरी की है।

PunjabKesari,परिणीति चोपड़ा इमेज,परिणीति चोपड़ा फोटो,परिणीति चोपड़ा पिक्चर

मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। सैलून के बाहर परिणीति ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। परिणीति की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari,परिणीति चोपड़ा इमेज,परिणीति चोपड़ा फोटो,परिणीति चोपड़ा पिक्चर

फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की बात करें तो इसमें परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म की कहानी जबरन शादी करवाने की प्रथा पर आधारित है। इसके साथ ही परिणीति जल्द ही बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

PunjabKesari,परिणीति चोपड़ा इमेज,परिणीति चोपड़ा फोटो,परिणीति चोपड़ा पिक्चर

इसके लिए वह खूब प्रैक्टिस भी कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे।

PunjabKesari,परिणीति चोपड़ा इमेज,परिणीति चोपड़ा फोटो,परिणीति चोपड़ा पिक्चर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News