राघव चड्ढा संग शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा, कैमरे के सामने ब्लश करती दिखीं एक्ट्रेस
3/29/2023 2:17:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। खबरें यहीं तक नहीं है, बल्कि ये भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर परिणीति और राघव ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। फैंस को दोनों की तरफ से रिलेशनशिप ऑफिशियल करने का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह बेहद खुश नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस दौरान परिणीति व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट कोट में बेहद गॉर्जियस दिखीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट पेयर किए हैं।
चेहरे पर ट्रांसपेरेंट गॉग्लस और खुले बालों से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।
गाड़ी में बैठते हुए वह मीडिया के कैमरे के सामने ब्लश करते हुए पोज दे रही हैं।
फैंस को परिणीति की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं।
परिणीति और राघव ने कर ली सगाई!
बता दें कि, खबरें ये भी हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने सगाई भी कर ली है, जिसके बाद आप सांसद संजीव अरोड़ा ने रूमर्ड कपल को ट्विटर पर बधाई भी दे डाली है। संजीव के ट्वीट के बाद फैंस दोनों की शादी की खबर को कंफर्म मान रहे हैं। हालांकि, अभी कपल की तरफ से ऑफिशिलय अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

Gorakhpur News: पति की हत्यारिन निकली पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

घर में धन दौलत और सुख-समृद्धि चाहते हैं तो निर्जला एकादशी के दिन दान करें ये चीजें

Dhumavati Jayanti: धूमावती जयंती आज, महाविद्या की पूजा से दूर होते हैं रोग और दरिद्रता