पिंक ब्लेजर में गॉर्जियस दिखीं परिणीति, एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरें

7/17/2019 1:23:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं परिणीति अपने लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। परिणीति चाहें कुछ भी पहन ले उनपर हर चीज जच जाती है। हाल ही में परिणीति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

PunjabKesari

 

इस दौरान उन्होंने ब्लैक प्लाजो पैंट के साथ व्हाइट टॉप और बेबी पिंक कलर का ब्लैजर पहना हुआ था। खुले बालों से उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया था। परिणीति ने यहां मीडिया को कई पोज दिए। 

 

PunjabKesari


फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की बात करें तो इसमें परिणीति के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। फिल्म की कहानी जबरन शादी करवाने की प्रथा पर आधारित है। इसके साथ ही परिणीति जल्द ही बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।

 

PunjabKesari

 

इसके लिए वह खूब प्रैक्टिस भी कर रही हैं। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे।
 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News