व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी में परिणीति चोपड़ा का फोटोशूट, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फिदा हुए फैंस

2/4/2022 6:44:20 PM

मुंबई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में परिणीति ने साड़ी में फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

PunjabKesari
लुक की बात करें तो परिणीति व्हाइट एंड ब्लैक साड़ी में नजर आ रही है। न्यूड मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कानों की झूमके एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार फिल्म 'साइना' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस रिभु दासगुप्ता की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए काम कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस शो 'हुनरबाज' को जज कर रही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News