मंगेतर राघव संग स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंची परिणीति चोपड़ा, दोनों हाथ जोड़ नतमस्तक हुआ कपल

7/1/2023 10:40:13 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा सगाई के बाद खूब हैडलाइन्स में बने रहते हैं। दोनों की हर एक्टिविटी फैंस की नजर रहती है। अब हाल ही में यह पावर कपल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचा, जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति और राघव एक साथ गुरुद्वारे में नतमस्तक हुए। इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ-व्हाइट सूट के साथ सिर पर दुपट्टा लिए बेहद खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

 

वहीं, राघव चड्ढा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और ग्रे रंग की नेहरू जैकेट पहनी हुई है और सिर पर नारंगी रुमाल बांधा हुआ है।

PunjabKesari

 

परिसर में दोनों हाथ जोड़कर चल रहे हैं और इस दौरान उनकी जोड़ी देखते ही बन रही है।

PunjabKesari

बता दें, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई, 2023 को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। वहीं अब खबरे हैं कि परिणीति और राघव कथित तौर पर इस साल अक्टूबर और नवंबर के बीच राजस्थान में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News