स्विमसूट में मालदीव के समुंदर में झूला झूलती दिखीं परिणीति चोपड़ा, देखें तस्वीरें

1/25/2020 1:03:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इन दिनों मालदीव में छुट्टी मना रही हैं और वहां से कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन फोटोज में परिणीति स्विमसूट में हैं और समुंदर में झूला झूलती दिख रही हैं। परिणीति ने फोटो का कैप्शन देते हुए लिखा है कि  A hammock in the middle of the ocean?! YESSS PLEASEEE !!! 🧜‍♀️समुद्र के बीच में एक झूला ! यस प्लीज !!! 🧜। आइए नजर डालते हैं परिणीति की कुछ तस्वीरों पर...

PunjabKesari


परिणीति चोपड़ा अपने शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।  " एक अन्य तस्वीर में डाइविंग सेशन के बाद परी ने एक पोज़ दिया है। टोपी पहने हुए ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस लिखती हैं, "डाइविंग से पहले और बाद में। आहें।"

PunjabKesari

वर्कफ्रंड की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार 'जबरिया जोड़ी में' सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ फ्लॉप साबित हुई थी। 

PunjabKesari

पिछली फिल्म फ्लॉप होने के बाद भी परिणीति के पास कुछ अच्छे प्रोजेक्ट हैं। इनमें खास हैं 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस साइना नेहवाल की बायोपिक और अर्जुन कपूर-स्टारर 'संदीप और पिंकी' फरार में भी नजर आएंगी।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Vikas Sharma


Recommended News

Related News